
युवक के साथ मारपीट के मामले में बाप व उसके दो बेटों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव ट्याला में एक युवक के साथ निकाह समारोह में जाते समय मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाप और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव ट्याला के अब्दुल कादिर ने बताया कि रविवार की शाम लगभग 7:30 बजे वह अपने मित्र पारस के साथ कार से पिलखुवा में आयोजित निकाह समारोह में जा रहा था। जब वह गांव के नासिर के घर के सामने पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद नासिर और उसके पुत्र नादिर और आमिर ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह पीड़ित को बचाया। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399



























