
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छा जाते हैं। कभी बारिश तो कभी हवा चलने लगती है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार के साथ-साथ बुधवार को भी आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार की बात करें तो जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह बारिश हुई। उसके बाद धूप निकल आई और उसके बाद फिर बूंदाबांदी हुई। यही सिलसिला चल रहा है जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवा के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























