
आयुष्मान आरोग्य शिविरों में रोजाना किया जा रहा है मरीज का चैकअप
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जनपद में टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सौ दिवसीय स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 24 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इन शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सेंट्रल टी 0बी0 डिवीजन द्वारा चिन्हित ग्रामों में जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के सहयोग से शिविरों का आयोजन किया जा रहा है शिविरों मे स्क्रीनिंग के उपरांत हैंड हेल्ड x रे मशीन द्वारा का x रे एवम् ब्लड प्रेशर व शुगर आदि की जाँच कराई जा रही है जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य जनपद में ऐसे टी 0बी0 रोगियों की खोज करना है जो अभी तक छुपे हुए हैं या जिनको भविष्य में टी 0बी0 हो सकती हैं भारत सरकार का उद्देश्य भारत को टी 0बी0 मुक्त करना है।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700



























