
अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में गुस्साए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हाफिजपुर में स्थित कुराना टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट, लूटपाट के मामले में गुस्साए अधिवक्ताओं ने सोमवार को हापुड़ के तहसील चौराहा पर जमकर नारेबाजी की। मानव श्रृंखला बनाकर अपना प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जल्द से जल्द मामले में उचित कार्रवाई की जाए। यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
बता दें कि 28 मार्च को हरसिंहपुर निवासी अधिवक्ता शंकर लाल सैनी आगरा से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी कार में फास्टटैग लगा हुआ था लेकिन टोल टैक्स पर अव्यवस्था के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी थी। जब उन्होंने टोल कर्मियों से गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कहा तो टोलकर्मी उनके साथ अभद्रता करने लगे जिसके बाद यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। टोल कर्मियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की। आरोप है कि जेब में रखे 1300 रुपए भी लूट लिए और कपड़े भी फाड़ दिए। मामले में हाफिजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तार ही नहीं की है।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता मानव श्रृंखला बनाकर हापुड़ के तहसील चौराहा पर पहुंचे और उन्होंने जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की और अपनी मांग के समर्थन में एक एक ज्ञापन हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय को सौंपा और जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई की मांग की।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























