
👁 47 views Views
ई-रिक्शा चालक से कार चालक की बहस, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर एक कार सवार की ई-रिक्शा चालक से कहासुनी शुरू हो गई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किसी बात को लेकर यह कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने समझाया जिसके बाद मामला शांत हुआ।
यह वीडियो रविवार की है जब ई-रिक्शा चालक और कार चालक में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कार चालक ने गाड़ी सड़क के बीच रोक दी और बाहर आकर ई-रिक्शा चालक से बहस करने लगा। वीडियो वायरल हो रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























