
भाजपा नेत्रियों ने जिला कार्यालय पर चलाया सफाई अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया और अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर भाजपा का ध्वज फहरा कर मिठाई वितरित की गई और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
हापुड़ के प्रीत विहार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया और विशेष रोशनी की गई। सोमवार की सुबह भाजपा जिला दफ्तर पार्टी का ध्वज फहराया गया तथा भाजपा नेत्रियों ने दफ्तर कार्यालय पर विशेष सफाई अभियान चलाया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























