
👁 22 views Views
स्टंटबाजों की कार का 7 हजार का चालान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर चलती कार की छत पर व खिड़कियों से निकलकर स्टंट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर उक्त कार का 7 हजार रुपये का चालान किया है।
हापुड़ पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डाले, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























