
घर में घुसकर मारपीट व अपहरण का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव में उधार के पैसों को लेकर विवाद में पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिपलेहड़ा के महबूब खान ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसने अपने रिश्तेदार मेरठ के उस्मान पुत्र इंसाफ अली से मकान निर्माण को 1.50 लाख रुपए उधार लिए थे। एक अप्रैल की सुबह उस्मान साथियों संग उसके घर में पहुंचा और जबरन वाहन में बैठाकर चंडीगढ़ ले गया।वहां मारपीट की जिससे आंख में चोट आई है। आरोपी ने हत्या की धमकी दी। पुलिस ने उस्मान, समीम और एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























