
सिंभावली: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में पुराने हाईवे पर शनिवार की देर रात बक्सर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 23 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। मृतक की पहचान संभावित क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी 23 वर्षीय हिमांशु पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार हिमांशु रविवार को बाइक से बक्सर से सिंभावली की ओर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर एक ट्रैक्टर और गड्ढा खोदने वाली मशीन पलटी हुई मिली। पुलिस ने हिमांशु को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020



























