
पिकअप ने मारी बाइक में टक्कर, फ्लाईओवर से नीचे गिरे बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में मेरठ हापुड़ बाईपास पर गांव ट्याला फ्लाईओवर पर बीती रात हुए सड़क हादसे में एक पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस दौरान एक युवक गंभीर से घायल हो गया। पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार फ्लाईओवर से 40 फीट नीचे गिर गया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी इस तरह दौरान घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान अशोक शर्मा निवासी स्वर्गाश्रम रोड स्थित मोहल्ला कृष्णा नगर हापुड़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार की रात का है जब एक पिकअप जैसे ही ट्याला फ्लाईओवर पर पहुंची तो उसका टायर फट गया। उसके बाद पिकअप असंतुलित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर पहुंच गई जिसकी चपेट में बाइक आ गई। बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया जबकि अशोक शर्मा सड़क हादसे के दौरान फ्लाईओवर से नीचे जा गिर गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप और बाइक को कब्जे में ले लिया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399



























