
सीमेंट के कट्टे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना के कारण हाइवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया और सीमेंट के कट्टे हाईवे पर बिखर गए। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था को संभाला।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है। जब एक ट्रैक्टर ट्राली सीमेंट के कट्टे लेकर जैसे ही मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर पहुंची तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें लदे सीमेंट के कट्टे भी सड़क पर बिखर गए। इस दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया और वाहनों की कतार लग गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बिखरे सीमेंट के कट्टे को हटाकर ट्रैक्टर-ट्राली को साइड कराने के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























