
👁 13 views Views
अमरोहा सांसद से मिलकर किसानों ने उठाई समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने अन्य किसानों के साथ अमरोहा गढ़ सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। दोनों शुगर मिलों से ब्याज सहित जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की गई।
उन्होंने कहा बेमौसम बरसात व फसलों के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाया जाए। फसलों की बुवाई के लिए सभी केंद्रों पर यूरिया व DAP पर्याप्त उपलब्ध कराई जाए। अमरोहा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कुलदीप सिंघल, सुधीर शर्मा, योगेंद्र तंवर, कटार सिंह आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























