
जखेड़ा PHC से सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के जखेड़ा गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जाली तोड़कर शुक्रवार की रात चोरों ने पंखे, टॉर्च, बीपी मापने की मशीन आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब चिकित्सक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्थित जखेड़ा पीएचसी से चोरों ने मशीन और सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। जब शनिवार को चिकित्सक, कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288





























