
जनपद में आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आइजीआरएस पोर्टल पर आ रही शिकायतो एवं उनके निस्तारण के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आइजीआरएस पोर्टल की निरंतर समीक्षा शासन स्तर से की जाती है जिस पर गुणवत्ता परक निस्तारण न करने से जनपद की रैंक प्रभावित होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों की आइजीआरएस पोर्टल पर खराब रैंकिंग प्रदर्शित हो रही है उसका जल्द से जल्द सुधार करना सुनिश्चित करें साथ ही आइजीआरएस पोर्टल पर जो भी शिकायत प्राप्त हो रही है उसमें शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसे संतुष्ट भी किया जाए उसके उपरांत ही आख्या रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें जिससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। बैठक के अंत में जिलाधिकारी निर्देश दिए कि आइजीआरएस पोर्टल पर जिस भी शिकायत का निस्तारण करें उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























