
हापुड़: नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में हुआ जमकर हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की शनिवार को आयोजित हुई बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सभासदों ने अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। बोर्ड बैठक में कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रति महीने प्रति घर ₹50 की वसूली का मुद्दा जोर-शोर से गर्माया जिसका सभासदों ने एक स्वर में जमकर विरोध किया। सभासदों का कहना है कि किसी भी स्थिति में यह वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभासद बोले कि जब वह अधिकारियों को कॉल फोन करते हैं तो अधिकारी फोन नहीं उठाते या उनकी समस्या का समाधान नहीं करते जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानी होती है। वह जनता की समस्या का किस तरह समाधान करे।
हापुड़ नगर पालिका परिषद में शनिवार को पालिका सभागार कक्ष में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष पुष्पा देवी की मौजूदगी में आयोजित हुई इस बोर्ड बैठक में 81 प्रस्तावों को बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें शहर के विकास से संबंधित मुद्दे पर चर्चा हुई। सबसे बड़ी बात यह है कि बोर्ड बैठक में ₹50 प्रति घर प्रति महीना वसूलने का मामला जोर-जोर से उठा जिसका जमकर विरोध हुआ। इसी के साथ सभासदों ने कहा कि पहले बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चित्र भी कक्ष में होता था लेकिन वह अब हटा दिया गया है जिसके तुरंत बाद ही बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी का चित्र मंगवाकर लगवाया गया। सभासदों ने कहा कि प्रति महीने होने वाली वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012





























