
इंटरनेट मीडिया पर हुई लड़ाई मारपीट में बदली, आठ पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हेड कांस्टेबल की तहरीर पर नई आबादी कोठी गेट के अदनान और गाजियाबाद के लोनी के राशिद अली गेट के रहने वाले हाजी सलमान समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल अदनान और हाजी सलमान एक दूसरे के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। अदनान ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की जिससे नाराज होकर 29 मार्च 2026 की शाम हाजी सलमान अपने पांच साथियों के साथ अदनान के घर पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज व मारपीट हुई जिसके बाद हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399




























