
हापुड़: सौतेले बाप व भाइयों ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करीमपुरा रामपुर रोड के रहने वाले नफीस ने बताया कि घर के सामने उसके सौतेले पिता और दो सौतेले भाई रहते हैं। कुछ समय पहले उसके सौतेले भाई कदीम, नदीम और सौतेले पिता हाजी रफीक को कुछ रुपए उधार दिए थे। सोमवार को रुपए मांगने पर तीनों आरोपियों ने उस पर रोड से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान उसके पैरों पर भी वार किया। फिलहाल पीड़ित चलने में असमर्थ है जिसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। हापुड़ कोतवाली ने कदीम, नदीम, हाजी रफीक पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288




























