
पिलखुवा: किसान संगठन के कार्यालय पर चला बुलडोजर, धरने पर बैठे किसान नेता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास बने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने बुलडोजर चला दिया जिससे किसान नेताओं में गुस्सा बढ़ गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। किसान धरने पर बैठ गए और जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि कार्यालय तोड़ने से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया।
किसान नेताओं ने बताया कि छिजारसी टोल के पास भारतीय किसान यूनियन टिकैत का कार्यालय है जहां शुक्रवार की सुबह एसडीएम और क्षेत्राधिकारी, पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्यालय के खिलाफ कार्यालय की। वहां रखा सामान भी ट्रैक्टर ट्राली में लाद कर ले गए। जैसे ही पुलिस की कार्रवाई की जानकारी किसान नेताओं को मिली तो वह धरने पर बैठ गए जहां अधिकारियों ने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























