
कमालपुर के सरकारी स्कूल के बच्चो का अटल आवासीय विद्यालय में चयन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के प्राथमिक विद्यालय कमालपुर के चार बच्चो का चयन अटल आवासीय विद्यालय कौन्दु बुलन्दशहर में हो गया है। विद्यालय की शिक्षिका भावना शर्मा ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष बच्चों को नवोदय,अटल आवासीय और विभिन्न परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराती है। उनका कहना है सरकारी विद्यालय में शिक्षक बहुत मेहनत करते हैं बिना किसी शुल्क केवह बच्चों के भविष्य को संभालने में लगे हुए हैं उनके दो बच्चों का चयन नवोदय में भी हुआ है। बच्चों के चयन से उनके माता-पिता भी बहुत खुश हैं। विद्यालय में गांव में खुशी का माहौल है ग्राम प्रधान, एस एम सी सदस्यो बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को बधाईयां दी। जिन बच्चों का चयन हुआ है उसमें जिकरा, सुमैरा, साहिर व अलबीरा है बच्चे बहुत ज्यादा खुश हैं क्योंकि वह एक ऐसे माहौल में जाएंगे जिसमें उनके भविष्य को एक नई राह मिलेगी। अटल आवासीय विद्यालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख शैक्षणिक पहल है, जो पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक की उच्च गुणवत्ता वाली निःशुल्क शिक्षा, भोजन और आवास प्रदान करता है। यह सीबीएसई (CBSE) से संबद्ध है और 18 मंडलों में स्थित है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




























