
हापुड़ आटो सर्विस सेंटर में चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत बुधवार की रात चोरों ने निरंजन आटो सर्विस सेंटर से सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।
पीड़ित निरंजन ने बताया कि वह बुधवार की रात दुकान का ताला लगाकर घर चल गया था वहीं किसी वक्त रात में चोर आए और करीब एक कुंतल स्क्रैप, एल्युमीनियम तार, तीन चार बैग आदि चोरी कर ले उड़े। निरंजन को चोरी की घटना का उस समय पता चला जब वह गुरुवार की सुबह दुकान पर आए वहीं दुकान के शटर का लाक टूटा देखा और सामान इधर-उधर बिखरा देखा तो उनको चोरी की आशंका हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131




























