
पिलखुवा: रेलवे रोड पर खोदी गई सड़क में फंसा ट्रैक्टर, मशक्कत के बाद निकाला गया
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मुख्य मार्ग- रेलवे रोड पर खोदी गई सड़क पर सीमेंट से लदा ट्रैक्टर फंस गया। उसके कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। छह इंची पाइप डालने के लिए सड़क को खोदा गया है। सड़क की खुदाई के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह सीमेंट से लदे एक ट्रैक्टर के फंसने के बाद उसे निकालने में काफी देर और मेहनत लग गई।
सड़क के लंबे हिस्से को खोद दिए जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अभियंता इंद्रपाल सिंह को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि कार्य को शीघ्र पूरा कर सड़क को ठीक कराया जाएगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343




























