
रेलवे पार्क के सामने अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क के सामने निर्माणाधीन एक व्यवसायिक भवन भी यातायात में व्यवधान पैदा करने जा रहा है। भवन का निर्माण मानक के विपरीत है और नगर पालिका हापुड़ से कोई नो ड्यूज प्रमाण पत्र नहीं लिया है।
बता दे की फ्रीगंज रोड पर व्यवसायिक भवनों के निर्माण के बाद कारोबार में वृद्धि हुई है जिस वजह से वाहनों का आवागमन भी बढ़ा है। फ्रीगंज रोड पर 50 प्रतिशत कारोबार सड़क पर हो रहा है।
निर्माणाधीन भवन को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है की भवन कंप्लीशन के बाद भवन में कारोबार होगा और भवन मानक के विपरीत है। निर्माण सामग्री पर जीएसटी भी अदा नहीं किया गया है। एचपीडीए इस ओर ध्यान देकर जरूरी कार्रवाई करें।
#एचपीडीए
#उत्तर प्रदेश सरकार
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706





























