
पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के गंगा नदी पर बांध निर्माण कार्य का शुभारंभ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ गंगा मेला स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में माँ गंगा पर बांध निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। यह परियोजना क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं में वृद्धि तथा गंगा तट की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।गढ़मुक्तेश्वर में कार्यक्रम स्थल पर विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा गंगा बांध का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।विधायक ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास, बाढ़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही, क्षेत्रवासियों ने भी इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020























