
संस्कार केंद्र पर हवन के साथ नये सत्र का शुभारंभ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): शिक्षा भारती द्वारा संचालित गांव गोयना व दस्तोई के संस्कार केंद्रों पर बुधवार को नये शैक्षणिक सत्र शुभारंभ हुआ।
सर्वप्रथम दोनों केंद्रों पर मां शारदा, भारत माता एवं शिक्षाविद राजकृपाल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर सत्र का शुभारंभ किया। इसके बाद हवन कर अपने शुभकार्यों की पूर्ति के लिए देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस कार्य से बच्चों के अवचेतन मन में अपनी भारतीय संस्कृति के बीजारोपण का कार्य भी सम्पन्न हुआ।बाद में बच्चों के समक्ष प्रतिदिन बोले जाने वाले एक नए आदर्श विचार वाक्य को एक बच्चे ने बताया ।तत्पश्चात बच्चों की नियमित शिक्षा का शुभारंभ हुआ ।
इस कार्य में गोयना ग्राम में रविन्द्री, चीनू एवं चिंकी एवं दस्तोई ग्राम में पूनम शर्मा, राखी शर्मा एवं शिल्पी शर्मा का योगदान रहा।
प्रबंधन स्वाति गर्ग, मुकेश तोषनीवाल, कुलदीप कसाना आदि ने शिशुओं एवं अध्यापिकाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399





























