
बाबूगढ़: किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दो पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने 14 साल की किशोरी को जबरन घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक महिला ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे उसकी 14 साल की बेटी पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई के घर चाकू लेने के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के प्रशांत उर्फ भोलू और एक अज्ञात ने उसकी पुत्री को रोक लिया। उसके साथअश्लील हरकतें करने लगे। उसके बाद खींचकर उसे घर ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर भागी तो पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

































