
👁 15 views Views
खेतों पर काम कर रहे युवक के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर में खेतों पर काम कर रहे एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव शेखपुर निवासी नितीन शर्मा ने बताया कि 27 मार्च को वह खेतों पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही हरिओम, सौरव, धर्मेंद्र वहां पहुंचे उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















