
एचपीडीए साढ़े तीन करोड़ से करेगा विकास कार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण प्रीत विहार आनंद विहार में करीब साढ़े तीन करोड रुपए की लागत से विकास कार्य कराएगा। उसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। प्राधिकरण की ओर से प्रीत विहार द्वितीय ट्रांसपोर्ट नगर के मध्य पूर्व निर्मित 45 मीटर चौड़ी सड़क की करीब डेढ करोड रुपए से मरम्मत कराई जाएगी। यह मार्ग गांव श्यामनगर से मोदीनगर रोड को जोड़ता है। फिलहाल यह बेहद ही जर्जर अवस्था में है। वही 1.24 करोड रुपए से आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-एल में एसटीपी के लिए सीवर लाइन डालने, 77.22 लाख रुपए से प्रीत विहार आवासीय योजना द्वितीय में ब्लॉक-एल की मरम्मत, 10.77 लाख से आनंद विहार आवासीय योजना के एम-ब्लॉक में स्थित पार्कों में हाई लाइट लगाने और प्रकाश व्यवस्था का कार्य होगा। इन सभी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिन पर साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























