
पिलखुवा: पड़ोसी को धमकाने की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रमपुरा में पड़ोसियों के विवाद का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें एक युवक घर के बाहर खड़ा होकर अभद्र भाषा बोलता दिख रहा है। कुछ देर बाद घर से एक महिला बाहर आती है, जिससे उसकी कहासुनी होती है। फिर महिला अंदर चली जाती है, पर युवक वहीं गाली-गलौज करता रहता है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही गली के रहने वाले हैं व किसी बात पर विवाद हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































