
महावीर जयंती पर निकाली भव्य रथ यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर नगर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। छीपीवाड़ा स्थित जैन मंदिर परिसर में रथ यात्रा से पूर्व धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसके बाद सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान कर यात्रा शुरू की गई। रथ यात्रा मुख्य बाजार, गांधी बाजार समेत विभिन्न मार्गों से होकर किशनगंज पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी जिन्होंने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































