
नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित ₹50 मासिक कूड़ा शुल्क के विरोध में व्यापारी मैदान में
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नगर पालिका परिषद हापुड द्वारा प्रस्तावित कूड़ा उठाने पर 50 रूपए मासिक शुल्क के विरोध में व्यापारी मैदान में आ उतरे है।व्यापारियों ने प्रस्ताव के विरोध में गुरुवार को एक ज्ञापन देकर चेतावनी दे डाली कि यदि नगर पालिका ने प्रस्ताव वापिस नही लिया तो व्यापारी आंदोलन चलाएगे।
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड़ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी (EO) संजय मिश्रा को कूड़ा उठाने के नाम पर प्रस्तावित ₹50 मासिक शुल्क के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कहा कि यह प्रस्ताव पूर्णतः जनविरोधी, अव्यवहारिक एवं अनुचित है। शहर के व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों का भुगतान कर रहे हैं ऐसे में अतिरिक्त शुल्क थोपना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ज़िला महामंत्री दीपक बंसल ने कहा कि नगर में वर्तमान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है इसलिए बिना व्यवस्था में सुधार किए शुल्क लगाना न्यायोचित नहीं है।
व्यापार मंडल के जिला संरक्षक रविंद्र गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए एवं किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ व्यापारियों एवं आम जनता पर न डाला जाए।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस जनविरोधी निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो व्यापार मंडल व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग (हाइड्रो वाले), जिला मंत्री विनोद थापर,यशपाल तनेजा, जिला कानूनी सलाहाकार एडवोकेट सत्येंद्र गौड़, एडवोकेट एस.पी सिंह, नगर महामंत्री कपिल अग्रवाल अम्बानी आदि उपस्थित थे।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600




























