
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सिखेड़ा से खैरपुर वाले रास्ते पर एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान प्रमोद पुत्र गजराज निवासी खैरपुर खैराबाद के रूप में हुई है। दरअसल क्षेत्रवासी सोमवार को जैसे सिखेड़ा से खैरपुर वाले रास्ते पर पहुंचे तो उनकी नजर सड़क किनारे लाश पर पड़ी जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पिलखुवा पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

































