
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ व सहायिकाओ को नियुक्ति पत्र
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र एवं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के संजीव प्रसारण में मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुनने बाद हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार मे गुरूवार को लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र एवं स्मार्टफोन वितरित किए गए।हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने प्रदेश सरकार के इस प्रयास को महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मुनेश त्यागी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

































