
गेहूं खरीद 30 मार्च से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ सहित प्रदेश भर में सरकारी गेहूं खरीद 30 मार्च से शुरु होगी जिसके लिए सरकार ने व्यापक प्रबंध किए। किसानों को गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराना होगा।
जिले में इस बार 29 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिन पर किसानों से गेहूं खरीदने का काम किया जाएगा। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये रखा गया है। जिला विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर इस बार गेहूं की खरीद 30 मार्च से शुरू होगी। जिले में मार्केटिंग विभाग के चार, एफसीआई के दो और पीसीएफ के 23 कुल 29 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सभी केंद्रों को उन्हीं स्थानों पर बनाया गया है, जहां पर वर्ष 2025 में बनाए गए थे।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||

































