
गढ़मुक्तेश्वर विधायक ने किया विद्यालय के नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया ने गुरुवार को पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट स्थित भागीरथी इंटर कॉलेज में नव निर्मित कक्ष का उद्घाटन किया।रह कक्ष विधायक निधि से बनवाया गया है।
इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होने कहा कि कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करते हुए ही जीवन में लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।सभी छात्र बडा अफसर बनने के लिए मन लगाकर पढे और लक्ष्य को हासिल करें।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र व समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

































