
पतंजलि मेगा स्टोर पर आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 60 से आधिक लोगों ने कराई जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर अतरपुरा चौराहा पर स्थित आईडीबीआई बैंक के बराबर में पतंजलि मेगा स्टोर पर आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 60 से आधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। रविवार को इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जहां मधुमेह, रक्तचाप, मोटापा व अन्य रोगों की नि:शुल्क जांच की गई।
पतंजलि मेगा स्टोर के संचालक पुनीत शर्मा ने बताया कि कैंप के दौरान डॉ. लाल पैथ लैब द्वारा डिस्काउंटेड रेट्स पर शुगर, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, टीएसएच, कोलेस्ट्रॉल, hba1सी, कैल्शियम, लिपिड प्रोफाइल बेसिक की जांच की गई जिसका लोगों ने जमकर फायदा उठाया। बता दें कि पतंजलि मेगा स्टोर से आप डिस्काउंट के साथ सामान खरीद सकते हैं जहां पर 5 से 10% तक भी विशेष छूट दी जा रही है। कैंप में जांच कराने के लिए पहुंचे लोगों का पतंजलि मैंगो शरबत, पन्ना शरबत, गुलाब शरबत, खस शरबत, ब्राह्मी शरबत से स्वागत किया गया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





























