
डिवाइडर से टकराई गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक सफेद रंग की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान कार में सवार एक बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की छानबीन जारी है।
थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि अमरोहा निवासी रामवीर पुत्र धर्मेंद्र, कुसुम पत्नी रणवीर और चालक राजवीर दिल्ली एम्स अस्पताल में अपने 8 माह के बच्चे का चेकअप कराकर घर लौट रहे थे कि जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर लक्की ढाबे के सामने पहुंचे तो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































