
👁 16 views Views
युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मजीदपुरा की गली नंबर-1 में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने युवक को पीटा, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी बिलाल पुत्र जमील ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की है। वह अपनी जान बचाने के लिए गली में भागता रहा और हमलावरों ने उसे जमकर पीटा। लोगों ने किसी तरह पीड़ित को बचाया जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

































