
अखिलेश की दादरी रैली में उमड़ा जन सैलाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दादरी में आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली में शामिल होने के लिए रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश से जन सैलाब उमड़ पड़ा जिसे देखकर विरोधियों की नींद उड़ गई है।इस रैली को सपा के मुखिया अखिलेश यादव सम्बोधित करेंगे।
पश्चिम उत्तर प्रदेश की पापड नगरी जनपद हापुड के कोने-कोने से भी बड़ी तादाद में सपा कार्यकर्ता,किसान, मजदूर व नौजवान आदि बसों व अन्य वाहनों के द्वारा रैली में पहुंचे।
सपा जनपद हापुड के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने दावा किया कि रैली में उमड़ी भारी भीड़ देखकर विपक्ष के होश उड़ गये है।रैली में उमड़ा जन सैलाब इस बात का प्रतीक है कि प्रदेश में सपा का जनाधार तेजी से बढ रहा है और विधान सभा-2027 के चुनाव में सपा स्पष्ट बहुमत लेकर सरकार बनाएगी और सपा नेता अखिलेश यादव सूबे के सीएम होंगे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

































