
पिलखुवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पिलखुवा के मोहल्ला बजरंगपुरी निवासी मोहित पुत्र छत्रपाल के रूप में हुई है। मोहित मदर डेयरी में नौकरी करता था जिसकी रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
मामला रविवार का है जब जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की खेड़ा रोड पर अज्ञात वाहन ने मोहित की बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मोहित सड़क पर गिरकर गंभीर से घायल हो गया जिसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मृतक के परिजनों को मामले से अवगत करा दिया है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||

































