
हापुड कांग्रेस नेता बाल बाल बचे,कार हुई क्षतिग्रस्त
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के नेता व भूतपूर्व सभासद नरेश भाटी की कार की शनिवार को एक ऑटो से टक्कर लगने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और इस हादसे में कांग्रेसनेता बाल-बाल बच गये। कांग्रेस नेता नरेश भाटी ने बताया कि शनिवार को वह, वीरेंद्र सिंह गौतम, जोगेंद्र पाल आदि दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे कि हापुड में HPDA चौराहे पर PWD द्वारा एक तरफ की सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रास्ते को वन वे किया गया। जिसके चलते दूसरी तरफ के वाहन भी दिल्ली जाने वाली सड़क पर आने लगे। जिसके चलते एक ऑटो तेज रफ्तार से कांग्रेस नेता की बोलेरो कार के आगे आ गया। कांग्रेस नेता ने कार को नियंत्रण करने के लिए अपनी कार के ब्रेक मारे। उसके बावजूद भी तेज रफ्तार ऑटो कांग्रेस नेता की गाड़ी से टकरा गया। जिसके चलते कांग्रेस नेता की गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कांग्रेस नेता ने इस दुर्घटना के लिए PWD को जिम्मेदार ठहराया हैं और कहा हैं कि अगर PWD ने सड़क निर्माण के कार्य में थोड़ी सतर्कता दिखाई होती तो शायद ये दुर्घटना घटित नही होती।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton

































