
👁 27 views Views
खोया मोबाइल पाकर खिल उठा पीड़ित का चेहरा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना सिम्भावली पुलिस ने खोये हुए एक मोबाइल फोन को स्वामी को वापिस दिलाकर उसके के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।
पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा व खोये मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए एक मोबाइल फोन IQZ9 (कीमत करीब 2,0,000/- रुपये) तलाश कर मोबाइल फोन स्वामी को सुपुर्द किया गया।
मोबाइल फोन स्वामी ने हापुड़ पुलिस का आभार प्रकट करते हुए की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

































