
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
मामला शनिवार की सुबह का है जब 25 वर्षीय एक युवक बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नए हाईवे पर पहुंचा। वह निर्माणाधीन पुलिस लाइन के पास बछलौता पुल के समीप सड़क पार कर रहा था। तभी आए अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जो मृतक की पहचान और वाहन की तलाश कर रही है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

































