
👁 52 views Views
ग्राम प्रधान पति पर छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी युवती ने ग्राम प्रधान पति पर छेड़छाड़ का आरोर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। गढ़ की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि 21 मार्च को जब वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान ग्राम प्रधान का पति घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके बाद पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी और थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

































