
👁 38 views Views
कूड़ा उठाने के लिए हर महीने ₹50 वसूलने की तैयारी, बोर्ड बैठक में उठेगा प्रस्ताव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद अब कूड़े पर प्रतिमाह 50 रुपए वसूलने के मूड में है। हर महीने ₹50 वसूले जाएंगे। इस संबंध में नगर पालिका की संभावित बोर्ड बैठक रविवार को होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हापुड़ में करीब 35000 आवासीय और 3000 व्यवसायिक भवन है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के 41 वार्डों के करीब 200 मोहल्ले में तीन लाख की आबादी है जहां प्रतिदिन घरों से कूड़ा उठाया जाता है। ऐसे में नगर पालिका हर महीने ₹50 वसूलने की तैयारी कर रही है। रविवार को बोर्ड बैठक की उम्मीद है जिसमें प्रस्ताव पास होगा या नहीं यह समय ही बताएगा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

































