
“नवरात्रि व्रत पारण दशमी तिथि में 28 मार्च शनिवार को सूर्योदय के बाद किया जाएगा”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगवान श्री रामजन्मोत्सव व्रत पर्व रामनवमी तथा नवरात्रि नवमी व्रत, हवन एवं कन्यापूजन 27 मार्च शुक्रवार को सर्वार्थसिद्धि योग में किया जाएगा बाल्मीकि रामायण के 18वे श्लोक तथा श्री रामचरित मानस के बाळकांड के 190वे दोहा के प्रथम चौपाई में बताया गया है कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि में कर्क लग्न, मध्यान्ह समय ,अभिजीत मुहूर्त में भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ था तथा उनकी राशि भी कर्क था जो सभी संयोग इस बाऱ 27 मार्च को है भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं0 के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि नवमी तिथि 26 मार्च को 11.49 मिनट से प्रारम्भ होकर 27 मार्च को 10.07 बजे तक है तथा पुनर्वसु नक्षत्र 26 मार्च को दोपहर बाद (अपरान्ह ) 4.19 बजे से प्रारम्भ होकर 27 मार्च को अपरान्ह 3.24 बजे तक रहेगा रामनवमी पूजन के बारे में धर्मग्रंथ के वचन अनुसार “अष्टमीविद्धा सऋक्षाऽपि नोपोष्येति माधवः अर्थात अष्टमीविद्धा नवमी तिथि पुनर्वसु नक्षत्र से युक्त भी हो तो उसमें उपवास न करे। एक अन्य मार्गदर्शन नवमी चाष्टमीविद्धा त्याज्या विष्णुपरायणैः। उपोषणं नवम्यां च दशम्यां चैव पारणम्।।अर्थात विष्णुपरायण भक्त अष्टमी तिथि से विद्धा नवमी तिथि का त्याग करे, व्रत नवमी तिथि में करे और पारणा तो दशमी तिथि में ही करे। अतः अष्टमीयुक्त नवमी का निषेध होने तथा जबकि 26 मार्च को ना तो मध्यान्ह में पुनर्वसु नक्षत्र है और ना ही अभिजीत मुहूर्त समय कर्क राशि अतः रामनवमी व्रतपर्व 27 को ही मनाया जाएगा रामनवमी शुभ मुहूर्त पूजन 27 मार्च को रहेगा, धर्मग्रंथों से प्राप्त मार्गदर्शन व ज्योतिषीय गणना के अनुसार 27 मार्च को सुबह 9.21 बजे से दोपहर 12.24 तक मध्यान्ह काल तथा 11.59 बजे से 12.45 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा जो भगवान श्री राम जी के पूजन के लिए विशेष शुभ फल प्रदान करने वाला होगा नवरात्रि नवमी को निम्लिखित मंत्र से हवन करें मंत्र “ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” एवं नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:,नम: प्रकृत्यै भदायै नियता: प्रणता: स्मताम्।। दशमी तिथि में व्रत पारण करना चाहिए नवमी को माँ को दूध का भोग अवश्य लगाना चाहिए नवरात्रि व्रत कर रहे भक्तों द्वारा हवन उपरांत कन्यापूजन व भोजन प्रसाद तथा उपहार प्रदान किया जाएगा नवरात्रि व्रत पारण दशमी तिथि में 28 मार्च शनिवार को सूर्योदय के बाद किया जाएगा।
मेरठ स्वीट्स से खरीदें व्रत की नमकीन, चिप्स, मिठाई: 9760414343
































