
तमंचे के बल पर की लूट,अब पकडे जाने पर गये जेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना पिलखुवा पुलिस ने एक युवक के साथ तमंचा दिखाकर 15 सौ रुपए की लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बधमाशो के कब्जे से लूट के एक हजार रुपये नकद,एक मोबाइल फोन, एक जोडी जूते व लूट में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस तथा दो मोटर साइकिल बरामद की है।
पुलिस ने पकडे गये बदमाशो के नाम गांव कस्तला कासमाबाद के अभिषेक व भूपेंद्र तथा गांव निजामपुर के प्रेम व लविश बताए है। पकडे गये अभियुक्तगण ने दो बाइको पर सवार होकर ग्राम कांवी निवासी गौरव कुमार को तमंचा दिखाकर 1500/-रूपये, मोबाइल फोन व एक जोडी जूते लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था।पुलिस ने चारो आरोपियो को जेल भेज दिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































