
👁 18 views Views
सड़क किनारे सिलेंडर पर सर रखकर सोया बुजुर्ग उपभोक्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर की कतार में खड़ा बुजुर्ग थक कर सिलेंडर सड़क किनारे रख उस पर सर रख कर सो गया जिसकी वीडियो वायरल हो रही है जिसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया लोगों ने दी हैं।
आपको बता दें कि एक वीडियो गुरुवार को जनपद हापुड़ में सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग सिलेंडर पर सर रखकर सोता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर की पंक्ति में खड़ा उपभोक्ता जब थक गया तो वह सिलेंडर पर सर रखकर सो गया।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
































