
👁 70 views Views
हापुड़ के परिवार न्यायालय में रिक्त एक पद पर परार्मशदाता की नियुक्ति हेतु आवेदन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):परार्मशदाता के रिक्त पद पर निम्न अर्हता प्राप्त योग्य व्यक्तियों को निर्धारित प्रारूप पर 31 मार्च 2026 तक आवेदन पत्र देना होगा।
परार्मशदाता के पद पर आवेदन करने वाले इच्छुक व्यक्ति के पास होनी चाहिए निम्न अर्हता योग्यता:–
- आवेदक समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में से किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री रखता हो और समाज सेवा का अनुभवी हो, ऐसे आवेदक को जो सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री धारक हो और पारिवारिक काउंसिलिंग में दो वर्ष का अनुभव रखता हो, उसे वरीयता दी जायेगी।
2 आवेदक की आयु इस विज्ञप्ति के जारी होने की दिनाँक को 35 वर्ष से 65 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। - परामर्शदाता का कार्यकाल 03 (तीन) वर्ष का होगा। माननीय उच्च न्यायालय की संस्तुति के आधार पर 03 (तीन) वर्ष के लिए उनके नाम पर पुर्नविचार किया जा सकता है।
4 परामर्शदाता के पद पर नियुक्त शासकीय सेवा में नियुक्ति नहीं मानी जायेगी और वे न्यायालय से संविदा के आधार पर सम्बद्ध रहेंगे।
- नियुक्त परामर्शदाता को शासनादेश के अनुसार नियत मानदेय देय होगा।
जो पुरुष अथवा महिला इस पद पर नियुक्त होने के इच्छुक हो, वे अपना आवेदन-पत्र अपने शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति सहित दिनाँक 31.03 2026 समय सायं 4:00 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय, परिवार न्यायालय, हापुड़ में जमा कर सकते है। इसके पश्चात कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706























