
प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: रिचार्ज खत्म होने पर अवकाश के दिन या रात में नहीं कटेगी बिजली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रीपेड मीटर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। रिचार्ज खत्म होने पर अवकाश के दिन और रात में बिजली नहीं कटेगी। जनपद की तीनों डिविजनों में यह व्यवस्था लागू होने से 12,000 उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया चल रहा है। वह समय से भुगतान करें।
बता दें कि तीन दिन पहले विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति रात में कट गई थी जिसके बाद वह काफी परेशान हुए थे। रात में बिल काउंटर बंद रहते हैं। ऐसे में व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यदि रविवार को रिचार्ज खत्म हो जाता है तो बिजली नहीं कटेगी। सरकारी अवकाश वाले दिन भी बिजली नहीं काटी जाएगी। इसके अलावा यदि रात में रिचार्ज खत्म हो गया है तब भी बिजली नहीं कटेगी। हालांकि अगले दिन रिचार्ज करना होगा अन्यथा सप्लाई कट जाएगी।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288

































