
दो पर्स लुटेरे पुलिस ने दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ततारपुर गोल चक्कर के पास हुई पर्स छिनने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया,जिनके कब्जे से लूट के 3 हजार रुपये नकद,पीड़ित का आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त चोरी की स्प्लेंडर मोटर साइकिल तथा 02 अवैध चाकू बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा चोरी की मोटर साइकिल पर सवार होकर ततारपुर गोल चक्कर के पास एक व्यक्ति से पर्स लूटने की घटना को अंजाम दिया था।गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है जिनके विरुद्ध जनपद हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर व मेरठ में लूट, डकैती, चोरी आदि अपराधों के करीब दो दर्जन अभियोग पंजीकृत है।पुलिस ने पकडे गये बदमाशो के नाम जनपद मेरठ के थाना लोहिया नगर के गांव फतल्लेपुर के आमिर व इमरान है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288
























